चाय के साथ कुछ मजेदार खाना चाहते हैं तो आज मैं आप के लिए लेकर आई हूं पत्ता गोभी के वेज कबाब की रेसिपी I वेज कबाब एक स्वादिष्ट और लोकप्रिय व्यंजन है जो बच्चों पत्ता गोभी खाने से अनाकनि करते हैं यह उन बच्चों के लिए एक आदर्श स्नैक हो सकता है, यह रेसिपी हरी सब्ज़ी से बनी है इसलिए ये सुपर टेस्टी और हेल्दी भी है
Cabbage Veg Kabab Recipe Video
Ingradients सामग्री
1 कप बारीक कटी पत्ता गोभी
1/4 कप बारीक कटा प्याज
2 बड़े चम्मच कटी हुई धनिया पत्ती
2 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
1 चम्मच जीरा पाउडर
1 चम्मच गरम मसाला
1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
नमक स्वाद अनुसार
तलने के लिए तेल
इस कबाब रेसिपी का सबसे अच्छा हिस्सा, आप अपनी इच्छानुसार किसी भी सब्जी का उपयोग कर सकते हैं।वेज कबाब का स्वाद काफी हद तक आपके द्वारा उपयोग की गई सब्जियों पर निर्भर करेगा। आप इन ( गाजर, फूलगोभी, मशरूम, आलू, हरी मटर और प्याज ) में से कोई भी या फिर सारी सब्जियां सब्जी ले सकते हैं I मैंने इस कबाब में पत्ता गोभी और प्याज के मिश्रण का उपयोग किया है। बची हुई सब्जियों का उपयोग भी कर सकते हैं I सब्जियों को बांधने के लिए बेसन मिलाया जाता है. बेसन सब्जियों में नमी की मात्रा के आधार पर आप इसे कम या ज्यादा डाल सकते हैं।
Method विधि
1. पत्ता गोभी को ताजे पानी से अच्छी तरह धो लें। फिर बारीक काट लें। यदि मिक्सर या ग्राइंडर जार का उपयोग कर रहे हैं, तो कुछ सेकंड के लिए पल्स विकल्प का उपयोग करें या कुछ सेकंड के लिए मिक्सर चलाएं। ध्यान रहे पेस्ट न बनाएं.

2. अब बारीक़ पत्तागोभी में 1/4 चमच नमक मिलाएं ताकि इस में से एक्स्ट्रा पानी रिलीज़ हो जाये. 10 मिंट के बाद इस का पानी निचोड़ लें I
3. अब बारीक़ पत्तागोभी में बारीक कटी हुई सब्जियों को एक मिक्सिंग बाउल में लें।. 1 कप प्याज बारीक कटा हुआ प्याज, ½ चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें.
4. निम्नलिखित मसाला पाउडर डालें – ¼ चम्मच हल्दी पाउडर, ½ चम्मच लाल मिर्च पाउडर और ½ चम्मच गरम मसाला पाउडर। बंधन के लिए 3 चमच बेसन डालें. बेसन को आप फ्राई कर के भी डाल सकते हैं अच्छी तरह मिला लें और अब थोड़ा थोड़ा पानी डाल के डोव बना लें।

5. फिर इस डोव से जरूरत के हिसाब से कुछ पोरशन ले कर छोटी छोटी राउंड या किसी भी शेप की टिकियाँ बना लें I

5. बंधन के लिए 3 चमच बेसन डालें. बेसन को आप फ्राई कर के भी डाल सकते हैं
कृपया ध्यान दें कि आप अपने स्वाद के अनुसार मसालों की मात्रा कम या ज्यादा कर सकते हैं।
6. फिर एक छोटा पैन में और उसमें शैलो फ्राई करने के लिए तेल डालें और हाई फ्लेम पर गर्म करें (आप डीप फ्राई भी कर सकते हैं) I तेल गरम होने पर इस में बनाये हुए कबाब डाल दें और गैस की फ्लेम मध्यम कर दें I बीच-बीच में चलाते हुए बीच बीच में कबाब कबाब को उलट पलट करते रहें I

7. कबाब को तब तक भूनिये जब तक उसका रंग न बदल जाये I जैसे ही गोल्डन ब्राउन हो जाये तो एक एक कर के एक प्लेट में निकाल लीजिये I इस तरह आपकी रेसिपी परोसने के लिए तैयार हो जाएगी I
ये सब की खास कर के बच्चों की मन पसंद रेसिपी है इस को आप किसी भी सॉस के साथ किसी भी टाइम छाये के साथ सर्वे कर सकते हैं I



Hi, this is a comment.
To get started with moderating, editing, and deleting comments, please visit the Comments screen in the dashboard.
Commenter avatars come from Gravatar.